क्या ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है.

Wednesday 2 April 2014

सामान्य ज्ञान २०

भारत के रिकार्ड :-
सबसे बडा झील-चिल्का
मीठे पानी का सबसे बडा झील-वुलर

सबसे बडी कृत्रिम झील-गोवंद सागर(पंजाब)
सबसे उंची झील-पंच पोखरी(उत्तराखंड)
सबसे ज्यादा गेहु उत्पादक राज्य-उत्तर प्रदेश
प्रति हेक्टेयर सबसे ज्यादा गेहु-पंजाब
सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग-एन. एच.7(काश्मीर से कन्या कुमारी)
सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-47-A(6किमी)
सबसे ज्यादा सडकों वाला राज्य-महाराष्ट्र
सबसे ज्यादा कच्ची सडकों वाला राज्य-उडीसा
सडको का सबसे ज्यादा घनत्व वाला राज्य-गोवा
सडको का सबसे कम घनत्व वाला राज्य-जम्मू काश्मीर
सबसे बडा बंदरगाह-मुम्बई
सबसे गहरा बंदरगाह-विशाखापत्तनम
सबसे पुराना बंदरगाह-चेन्नेई

विश्व रिकार्ड :-
1-सबसे गहरा सागरीय गर्त-मेरियाना(प्रशांत महासागर11776 मी गहरा)
2-सबसे गहरी झील-बैकाल झील(1485मी)
3-सबसे बडी झील-कैस्पियन सागर(371800km)
4-sabase jसबसे ज्यादा वर्षा वाला स्थान-मासिन राम(मेघालय)
5-सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म-खडगपुर(प.बंगाल)
6-सबसे ज्यादा मछली पकड़ने वाला देश-जापान
7-चाय का सबसे बडा निर्यातक देश-श्रीलंका
8-सिचाई की नहरों का सबसे बडा जाल-पाकिस्तान
9-अन्न का भंडार या रोटी की डलिया-यूक्रेन
10-अंगूर व जैतून उत्पादक देश-इटली
11-क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा देश-रूश
12-झीलों का देश-फिनलैंड
13-हीरे के व्यापार का सबसे बडा केन्द्र-एंटवर्थ(बेल्जियम)
14-सबसे बडा मरूस्थल-सहारा(8400000 वर्ग किमी)अफ्रिका
15-सबसे लंबी नदी-नील (अफ्रिका)
16-सबसे ज्यादा गर्म जगह-अल-अजीजीयाह(लीबिया)
17-सबसे बडा मांस निर्यातक-अर्जेटीना
18-कहवा का पात्र-ब्राजील
19-सबसे लम्बी पर्वत माला-एंडीज(7200किमी)
20-sसबसे उँचा झरना-एंजिल(वेनेजुएला)
21-गेहुँ की मंडी-न्यूयार्क
22-सबसे बडा पार्क-वुड वुफेलो नेशनल पार्क(कनाडा)
23-सबसे ज्यादे कागज उत्पादक-कनाडा
24- सबसे ज्यादे soyaaसोयाबीन उत्पादक-अमेरिका
25-सबसे लंबी सुरंग-माउंट ब्लाक(फ्रांस व इटली के मध्य)













(>>>भारत के राष्ट्रीय प्रतीक<<<<)

1. भारत का राष्ट्रीय पशु – टाइगर

2. भारत का राष्ट्रीय पक्षी – मयूर

3. भारत का राष्ट्रीय जलचर – गंगा डॉल्फिन

4. भारत का राष्ट्रीय फल – आम

5. भारत का राष्ट्रीय पुष्प – कमल

6. भारत का राष्ट्रीय पेड़ – बरगद

7. भारत के राष्ट्र पिता – महात्मा गांधी

8. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा

9. भारत का राष्ट्रीय खेल – हॉकी

10. भारत का राष्ट्रीय गान – जन – गण – मन

11. राष्ट्रीय कैलेंडर – शक संवत

12. भारत का राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम्

13. भारतीय राष्ट्रीय नदी – गंगा नदी

14. भारत की राज भाषा – हिंदी













1. अकबर का अंतिम विजय अभियान कौन-सा था?
मालवा विजय
गुजरात विजय
असीरगढ़ विजय
हल्दीघाटी का युद्ध

असीरगढ़ क़िला
सम्राट अकबर असीरगढ़ की प्रसिद्धि सुनकर इस क़िले पर अपना अधिपत्य स्थापित करने के लिए व्याकुल हो रहा था। जैसे ही फ़ारूक़ी शासक 'बहादुरशाह' को इस बात की सूचना मिली, उसने अपनी सुरक्षा के लिए क़िले में ऐसी शक्तिशाली व्यवस्था की, कि दस वर्षों तक क़िला घिरा रहने पर भी बाहर से किसी वस्तु की आवश्यकता नहीं पड़ी। सम्राट अकबर ने 17 जनवरी, सन् 1601 ई. को असीरगढ़ के क़िले पर चढ़ाई की और उस पर विजय प्राप्त कर ली।
2. शिवाजी को 'राजा' की उपाधि किसने प्रदान की थी?
बीजापुर के शासक ने
अहमदनगर के शासक ने
औरंगजेब ने
महाराजा जयसिंह ने

औरंगज़ेब का दरबार
'जयपुर भवन' से फरार होने के बाद शिवाजी तीन वर्ष तक मुग़लों के साथ शांतिपूर्वक रहे। मुग़ल शासक औरंगज़ेब ने उन्हें राजा की उपाधि तथा बरार में एक जागीर प्रदान की, तथा उनके पुत्र शम्भुजी को 'पंचहज़ारी सरदार' के पद पर नियुक्ति किया। शिवाजी ने रायगढ़ में 16 जून, 1674 ई. को अपना राज्याभिषेक करवाकर ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की। 14 अप्रैल, 1680 ई. को उनकी मृत्यु के बाद उनका पुत्र शम्भुजी मराठा शासक बना।

3. किस मराठा शासक के शासनकाल को पेशावाओं के शासनकाल के नाम से जाना जाता है।
राजाराम
औरंगज़ेब
शाहू
शभ्भाजी
→ बाजीराव प्रथम तथा बालाजी बाजीराव ने, जो क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय पेशवा हुए, शाहू की शक्ति एवं सत्ता का उत्तरी तथा दक्षिणी भारत में विशेष विस्तार किया। वस्तुत: शाहू ने पेशवा का पद बालाजी विश्वनाथ के वंशजों को पैतृक रूप में दे दिया था और स्वयं राज्यकार्य में विशेष रुचि न लेकर शासन का समस्त भार पेशवाओं पर ही छोड़ दिया।

4. जहाँगीर ने किसे 'ख़ान' की उपाधि से सम्मानित किया था?
विलियम हॉकिंस
टॉमस रो
एडवर्ड टैरी
इनमें से कोई नहीं
→ विलियम हॉकिंस ईस्ट इण्डिया कम्पनी का एक कर्मचारी तथा व्यापारी था। वह फ़ारसी भाषा का बहुत अच्छा जानकार था। हॉकिंस, 'हेक्टर' नामक जहाज़ पर सवार होकर पूर्व की ओर ईस्ट इण्डिया कम्पनी की तीसरी यात्रा का संचालक था। जहाँगीर उससे अक्सर मिला करता था और उसने हॉकिन्स को 400 सवारों का मनसबदार बना दिया था। हॉकिन्स को जहाँगीर ने 'ख़ान' की उपाधि देकर सम्मानित किया था।

5. नालन्दा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था?
चिकित्सा विज्ञान
तर्कशास्त्र
बौद्ध धर्म दर्शन
रसायन विज्ञान

नालंदा विश्विविद्यालय, नालंदा, बिहार
नालंदा में बौद्ध धर्म के अतिरिक्त 'हेतुविद्या', 'शब्दविद्या', 'चिकित्सा शास्त्र', अथर्ववेद तथा सांख्य दर्शन से संबधित विषय भी पढ़ाए जाते थे। युवानच्वांग ने लिखा था कि, 'नालंदा के एक सहस्त्र विद्वान आचार्यों में से सौ ऐसे थे, जो सूत्र और शास्त्र जानते थे। पांच सौ, 3 विषयों में पारंगत थे, और बीस, 50 विषयों में। केवल शीलभद्र ही ऐसे थे, जिनकी सभी विषयों में समान गति थी।

6. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था?
ह्वेन त्सांग
इत्सिंग
मैगस्थनीज़
फाह्यान
→ चन्द्रगुप्त मौर्य एवं सेल्युकस के मध्य हुई संधि के अंतर्गत, जहाँ सेल्यूकस ने अनेक क्षेत्र 'एरिया', 'अराकोसिया', 'जेड्रोशिया', 'पेरापनिसदाई' आदि चन्द्रगुप्त को प्रदान किये, वहीं उसने मैगस्थनीज़ नामक यूनानी राजदूत भी मौर्य दरबार में भेजा। भारत में राजदूत नियुक्त होने से पूर्व मैगस्थनीज़ 'एराक्रोशिया' के क्षत्रप 'सिबाइर्टिओस' के यहां महत्त्वपूर्ण अधिकारी के पद पर कार्यरत था। मैगस्थनीज़ ने 'इण्डिका' में भारतीय जीवन, परम्पराओं, रीति-रिवाजों का वर्णन किया है
7. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौन-सा था?
गेहूँ
जौ
चावल
बाजरा

चावल की फ़सल
चावल धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कोई भी पूजा, यज्ञ आदि अनुष्ठान बिना चावल के पूर्ण नहीं हो सकता। चावल अर्थात 'अक्षत' का मतलब, जिसका क्षय नहीं हुआ है। शास्त्रों के अनुसार अक्षत ही एक ऐसा अनाज है, जिसे पूर्ण स्वरूप माना जाता है। पूर्ण स्वरूप होने के कारण इसे सभी देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है।

8. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक 'मिताक्षरा' किसने लिखी है?
नयचन्द्र
अमोघवर्ष
विज्ञानेश्वर
कंबन
C
9. निम्नलिखित में किस भक्ति संत ने अपने संदेश के प्रचार के लिए सबसे पहले हिन्दी का प्रयोग किया?
दादू दयाल
कबीर
रामानन्द
तुलसीदास
→ रामानंद संप्रदाय का नाम 'श्रीसंप्रदाय' तथा 'वैरागी संप्रदाय' भी है। इस संप्रदाय में आचार पर अधिक बल नहीं दिया जाता। कर्मकांड का महत्त्व यहाँ बहुत कम है। इस संप्रदाय के अनुयायी 'अवधूत' और 'तपसी' भी कहलाते हैं। रामानन्द के धार्मिक आंदोलन में जाति-पांति का भेद-भाव नहीं था। उनके शिष्यों में हिंदुओं की विभिन्न जातियों के लोगों के साथ-साथ मुसलमान भी थे। भारत में रामानन्दी साधुओं की संख्या सर्वाधिक है।

10. निम्नलिखित में से किन शासकों के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी?
चोल
पांण्ड्य
चेर
पल्लव

राजा राजराजा चोल और गुरु (शिक्षक) करूवुरार
चोलों की स्थायी सेना में पैदल, गजारोही, अश्वारोही आदि सैनिक शामिल होते थे। इनके पास एक बड़ी शक्तिशाली नौसेना रहती थी, जो राजराज प्रथम एवं राजेन्द्र प्रथम के समय में चरमोत्कर्ष पर थी। बंगाल की खाड़ी चोल नौसेना के कारण ही 'चोलों की झील' बन गई। 'बड़पेर्र कैककोलस' राजा की व्यक्तिगत सुरक्षा में तैनात पैदल दल को कहते थे, जबकि 'कुंजिर-मल्लर' गजारोही दल को, 'कुदिरैच्चैवगर' अश्वारोही दल को, 'बिल्लिगल' धनुर्धारी दल को कहा जाता था।

11. 'तुग़लक़नामा' के रचनाकार का नाम है-
तबरी
गुलबदन बेगम
अमीर ख़ुसरो
अलबेरूनी

अमीर ख़ुसरो
जलालुद्दीन ख़िलजी के हत्यारे उसके भतीजे अलाउद्दीन ख़िलजी ने भी सुल्तान होने पर अमीर ख़ुसरो को सम्मानित किया, और उन्हें राजकवि की उपाधि प्रदान की। अलाउद्दीन ख़िलजी की प्रशंसा में अमीर ख़ुसरो ने जो रचनाएँ कीं, वे अभूतपूर्व थीं। ख़ुसरो की अधिकांश रचनाएँ अलाउद्दीन ख़िलजी के राजकाल की ही हैं। तुग़लक़नामा अमीर ख़ुसरो द्वारा रचित अंतिम कृति है।
12. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे?
शेरशाह सूरी
हुमायूँ
बाबर
अकबर

हुमायूँ
'नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ' का जन्म बाबर की पत्नी ‘माहम बेगम’ के गर्भ से 6 मार्च, 1508 ई. को काबुल में हुआ था। बाबर के 4 पुत्रों-हुमायूँ, कामरान, अस्करी और हिन्दाल में हुमायूँ सबसे बड़ा था। बाबर ने उसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। भारत में राज्याभिषेक के पूर्व 1520 ई. में 12 वर्ष की अल्वायु में उसे बदख्शाँ का सूबेदार नियुक्त किया गया।

13. 'आदिग्रंथ' किसने संकलित किया था?
गुरु नानक ने
गुरु अर्जुन ने
गुरु रामदास ने
गुरु गोविन्द सिंह ने
B
14. चोल काल में 'कडिमै' का अर्थ क्या था?
भूराजस्व/लगान
गृह कर
चारागाह कर
जलाशय कर
A
15. 'ब्रह्म समाज' किस सिद्धांत पर आधारित है?
एकेश्वरवाद
बहुदेववाद
अनीश्वरवाद
अद्वैतवाद
→ व्यावहारिक जीवन में एकेश्वरवाद की प्रधानता होते हुए भी पारमार्थिक और आध्यात्मिक अनुभूति की दृष्टि से इसका पर्यवसान अद्वैतवाद में होता है। 'अद्वैतवाद' अर्थात् मानव के व्यक्तित्व का विश्वात्मा में पूर्ण विलय। जागतिक सम्बन्ध से एकेश्वरवाद के कई रूप हैं। ब्रह्म समाज अधिकांशत: एकेश्वरवाद के सिद्धांत पर ही आधारित 













1.राजस्थान के मुख्यमंत्री जो तीन राज्यों के
राज्यपाल भी रहें हैं -
A.जयनारायण व्यास
B.मोहन लाल सुखाडिया
C.हरिदेव जोशी
D.सी.चंद्रशेखर

2.किस राजा ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर से
किया?
A.भगवानदास
B.भारमल
C.मानसिंह
D.जयसिंह

3."आजादी के दीवाने" किताब किसने लिखी?
A.माणिक्यलाल वर्मा
B.विजय सिंह पथिक
C.सागर मल गोपा
D.बाल मुकुंद बिस्सा

4.जयमल-पत्ता का सम्बन्ध था -
A.मारवाड़ से
B.मेवाड़ से
C.शेखावाटी से
D.बांगड़ से

5.एक मुग़ल बादशाह जो अशिक्षित था -
A.हुमायूँ
B.बाबर
C.अकबर
D.बहादुरशाह

6.पृथ्वी राज चौहान के पिता का नाम था -
A.अनंगपाल
B.वीरमदेव
C.सोमेश्वर
D.अर्नोराज

7.किस प्रधानमंत्री का जन्मदिन क्रिसमिस के दिन
आता हैं?
A.मोरारजी देसाई
B.इंद्रा कुमार गुजराल
C.अटलबिहारी वाजपेयी
D.मनमोहन सिंह

8.मतीरे की राड़ किस-किस के बीच हुई?
A.विसलदेव-वीरमदेव
B.जयसिंह -मराठा
C.ओरंगजेब - दारा
D.करणसिंह-अमरसिंह

9.नटनी का चबूतरा किस झील पर बना हुआ हैं?
A.नक्की
B.पिछोला
C.जयसमंद
D.राजसमन्द

ANS----BBCBCCCDB

. मरू महोत्सव कहाँ मनाया जाताहै ?
Ans: - जैसलमेर
2. राजस्थान के किस किले को बख्तरबंद किला कहा गया है ?
Ans: - रणथम्भौर किले को
3. किस नदी को बांगड़ और कांठल की गंगा कहते है ?
Ans: - माही नदी को
4. किसे मरुभूमि की कोकिला कहा जाता है ?
Ans: - अल्ल्लाह जिलाबाई
5. भारतीय डाक विभाग ने किस देवता की फड पर डाक टिकट जारी किया है ?
Ans: - देव नारायण जी
6. जयपुर की गुलाबी रंग में रंदने का श्रेय जाता है ?
Ans: - महाराजा सवाई रामसिंह - II
7. रेगिस्तान का कल्पवृक्ष है ?
Ans: - खेजड़ी
8. मावठ क्या है ?
Ans: - राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा
9. बोहरा समाज का उर्स कहाँ भरता है ?
Ans: - गलियाकोट
10. केरिभांत की ओढ़नी किस जाती की स्त्रियों में लोकप्रिय है ?
Ans: - आदिवासी महिलायें
11. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ है ?
Ans: - बीकानेर
12. कौनसे जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है ?
Ans: - गंगानगर-बीकानेर-बाड़मेर -जैसलमेर
13. शुष्क वन संस्थान (आफरी -AFRI )कहाँ स्थित है ?
Ans: - जोधपुर
14. मेजा बांध कहाँ स्थित है ?
Ans: - भीलवाड़ा
15. प्रसिद्ध वेणेश्वेर धाम कहाँ स्थित है ?
Ans: - नवाटापरा गाँव, डूंगरपुर
16. तेजाजी का मेल कहाँ आयोजित होता है ?
Ans: - परबतसर, नागौर

1. राजस्थान में प्रथम पंचवर्षीय योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई-
(अ) 1951
(ब) 1955
(स) 1956
(द) 1961
उत्तर- अ
2. राजस्थान में प्रथम पंचवर्षीय योजना में व्यय हुई राशि थी-
(अ) 1498 करोड़ रुपए
(ब) 54 करोड़ रुपए
(स) 102 करोड़ रुपए
(द) 6044 करोड़ रुपए
उत्तर- ब
3. दूसरी पंचवर्षीय योजना में राजस्थान में सर्वाधिक व्यय किस पर किया गया?
(अ) सिंचाई व ऊर्जा उत्पादन पर
(ब) सामाजिक सेवाओं पर
(स) सहकारिता और सामुदायिक विकास पर
(द) शिक्षा पर
उत्तर- अ
4. किस पंचवर्षीय योजना में राजस्थान नहर का निर्माण प्रारंभ किया गया?
(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) चतुर्थ
उत्तर- ब
5. किस पंचवर्षीय योजना में राजस्थान में जिंक स्मेल्टर (उदयपुर) और कॉपर स्मेल्टर (खेतड़ी) की स्थापना की गई?
(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) चतुर्थ
उत्तर- स
6. पाँचवी पंचवर्षीय योजना में प्रथम बार कुल 10 प्रतिशत किस पर व्यय किया गया?
(अ) सिंचाई और ऊर्जा पर
(ब) परिवहन व संचार पर
(स) खादी और ग्रामोद्योग पर
(द) शिक्षा पर
उत्तर- ब
7. किस योजना के समय पर चालू नहीं हो पाने के कारण पहली बार तीन वार्षिक योजनाएँ 1966 से 1969 तक चलाई गई?
(अ) चतुर्थ
(ब) पंचम
(स) छठी
(द) सातवीं
उत्तर- अ
8. निम्नांकित में राज्य की सातवीं पंचवर्षीय योजना से संबंधित नहीं है-
(अ) सहकारी क्षेत्र में तिलम संघ की स्थापना
(ब) तीस जिले तीस काम योजना की क्रियान्विती
(स) प्रदेश की औद्योगिक नीति की घोषणा
(द) इंस्ट्रृमेन्टेशन लिमिटेड की स्थापना
उत्तर- द
9. दसवीं पंचवर्षीय योजना कार्यकाल था-
(अ) 2000-2005
(ब) 2000-2007
(स) 2001-2006
(द) 1997-2002
उत्तर- ब
10. राजस्थान के बीकानेर में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक निदेशालय की स्थापनाकब की गई?
(अ) 1948
(ब) 1950
(स) 1951
(द) 1981
उत्तर- ब

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. किस अंग्रेज इतिहासकार ने राजस्थान के अकाल व सूखे को "प्राकृतिक रोग" की संज्ञा दीहै?
उत्तर- कर्नल जेम्स टॉड
2. राजस्थान में सर्वाधिक जिप्सम किस जिले में पाया जाता है?
उत्तर- नागौर
3. कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार राजस्थान में 12 वर्षों का अकाल किस शताब्दी में था?
उत्तर- 11 वीं शताब्दी में
4. "छप्पनिया काळ" के नाम से जाना जाने वाला सबसे भीषण और विनाशकारी अकाल किस वर्ष पड़ा?
उत्तर- 1901 - 1902 (विक्रम संवत 1956)
5. राजस्थान में सूखा क्षेत्र संभाव्य विकासकार्यक्रम (DPAP) कब प्रारंभ किया गया?
उत्तर- 1974-75 में
6. राज्य में सर्वाधिक तंबाकू का उत्पादक जिला कौनसा है?
उत्तर- अलवर
7. राजस्थान में चांदी की उपलब्धता वाली खाने कौनसी है?
उत्तर- जावर (उदयपुर), रामपुरा-आगूचा (भीलवाड़ा)
8. राजस्थान के किस जिले में सबसे कम सकल कृषि क्षेत्र है?
उत्तर- सिरोही में
9. राजस्थान में 1917 में प्रथम सीमेंट कारखाना एसीसी लिमिटेड कहाँ प्रारंभ किया गया?
उत्तर- लाखेरी जिला बूँदी
10. राजस्थान में काँच उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध जिला है?
उत्तर- धौलपुर

1. प्राचीन गणेश्वर सभ्यता के अवशेष प्राप्तहुए हैं -
(अ) रिंगस से
(ब) नीम का थाना से
(स) श्रीगंगानगर से
(द) पलसाना से
उत्तर- ब
2. बीजक पहाड़ी स्थित है -
(अ) दौसा में
(ब) गिलूण्ड में
(स) आयड़ में
(द) विराट नगर में
उत्तर- द
3. अर्ध शुष्क जलवायु वाला जिला है-
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) झालावाड़
(द) प्रतापगढ़
उत्तर- अ
4. मांडलगढ़ के निकट त्रिवेणी पर कौनसी तीन नदियाँ मिलती है?
(अ) बेड़च, गंभीरी, कोठारी
(ब) बेड़च, बनास, कोठारी
(स) बेड़च, बनास, मेनाल
(द) खारी, कोठारी, लूणी
उत्तर- स
5. कुरजाँ पक्षी विहार स्थित है-
(अ) खींचन
(ब) ओसियां
(स) पुष्कर
(द) जयसमंद
उत्तर- अ
6. पद्मावत के लेखक हैं-
(अ) अमीर खुसरो
(ब) मलिक मोहम्मद जायसी
(स) कक्का सूर
(द) मनुसी
उत्तर- ब
7. मंडोर के प्रतिहार माने जाते हैं-
(अ) क्षत्रिय
(ब) वैश्य
(स) शूद्र
(द) ब्राह्मण
उत्तर- अ
8. राजा नागभट्ट प्रथम का राजवंश है-
(अ) राष्ट्रकूट
(ब) गुर्जर प्रतिहार
(स) चौहान
(द) राठौड़
उत्तर- ब
9. पृथ्वीराज विजय के रचनाकार हैं-
(अ) चंद बरदाई
(ब) जिनपति सूरी
(स) हेमचंद
(द) जयानक भट्ट
उत्तर- द
10. मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री बनाए गए थे-
(अ) के एम मुंशी
(ब) जयनारायण व्यास
(स) शोभाराम
(द) मास्टर आदित्येन्द्र
उत्तर- स

राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाहें-

1. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह -अजमेर
2. संत हमीदुद्दीन/ सुल्ताने तारकीन शाह की दरगाह- नागौर
3. काकाजी की दरगाह- प्रतापगढ़
4. संत हजरत हमीदुद्दीन चिश्ती/ मिट्ठे शाह/ महाबली सरकार/शहंशाहे मालवा की दरगाह- गागरोण किला (झालावाड़)
5. पीर फखरुद्दीन की दरगाह (दाउदी बोहरा संप्रदाय)- गलियाकोट (डूंगरपुर)
6. पीर शक्कर बाबा की दरगाह- नरहड़ (झुंझुनूं)
7. कयामखानियों के पीर कमरुद्दीन शाह की दरगाह- झुंझुनूं
8. सैयद बादशाह की दरगाह- शिवगंज (सिरोही)
9. हजरत दीवान शाह की दरगाह- कपासन (चित्तौड़गढ़)
10. बड़े पीर की दरगाह- नागौर
11. कबीर शाह की दरगाह-करौली

राजस्थान की प्रमुख नदियाँ

चम्बल नदी
इसका प्राचीन नाम चर्मावती है। कुछ
स्थानों पर इसे कामधेनु भी कहा जाता है।
यह नदी मध्यप्रदेश के महू के निकट मानपुर
के समीप विन्ध्यांचल पर्वत की जनापाव
पहाड़ी (616 मीटर) से निकलती है।
उदगम् स्थल से 325 किमी उत्तर
दिशा की ओर तीव्रगति से प्रवाहित
होती हुई चौरासीगढ़ (चित्तौड़) के पास
राजस्थान में प्रवेश करती है। इस नदी पर
भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़) के पास प्रख्यात
चूलिया जलप्रपात है। यहां से कोटा तक
लगभग 113 किमी की दूरी तय करती है।
यह राजस्थान के कोटा, बून्दी, सवाई
माधोपुर, करौली व धौलपुर जिलों में
बहती हुई उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले के
मुरादगंज में यमुना में मिल जाती है। यह
राजस्थान की एकमात्र ऐसी नदी है
जो साल भर बहती है। इस नदी पर
गांधीसागर, राणा प्रताप सागर,
जवाहर सागर और कोटा बैराज बांध बने
हैं। ये बाँध सिंचाई तथा विद्युत ऊर्जा के
प्रमुख स्रोत हैं। चम्बल की प्रमुख सहायक
नदियों में कालीसिन्ध, पार्वती, बनास,
कुरल, बामनी व मेज है। इसकी कुल लंबाई
965 किमी है। यह राजस्थान में कुल 376
किमी तक बहती है।
बनास
एकमात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र
राजस्थान में ही पूरा करती है। बनास
अर्थात (वन की आशा) के रुप में जानी जाने
वाली यह नदी राजसमंद जिले के
अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के
पूर्व में खमनोर की पहाड़ियों से
निकलती है। यह भीलवाड़ा, चित्तौड़,
अजमेर व टौंक जिलों में बहती हुई सवाई
माधोपुर में रामेश्वरम के नजदीक चंबल में
गिरती है। इसकी लंबाई लगभग 480
किमी है। इसकी सहायक नदियों में बेडच,
कोठारी, मानसी, खारी, मोरेल है।
इसकी सहायक नदियों में बेडच नदी 190
किमी लंबी है
जो गोगुंदा पहाड़ियों (उदयपुर) से
निकलती है
जबकि कोठारी नदी उत्तरी राजसमंद
जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है
तथा 145 किमी लंबी है और यह
भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल
जाती है। खारी नदी 80 किमी लंबी है
तथा राजसमंद के बिजराल
की पहाड़ियों से निकलकर देवली (टौंक) के
नजदीक बनास में मिल जाती है।
बाणगंगा
इस नदी का उद्गम स्थल जयपुर की बैराठ
की पहाड़ियों से है। इसकी कुल लंबाई 378
किमी है तथा यह सवाईमाधोपुर, भरतपुर
में बहती हुई अंत में फतेहाबाद (आगरा) के
समीप यमुना में मिल जाती है। इस पर
जमवारामगढ़ के पास बांध बनाकर जयपुर
को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
काली सिंध
यह चंबल की सहायक इस नदी का उदगम्
स्थल मध्यप्रदेश में देवास के निकट
बागली गाँव है। कुछ दूर मध्यप्रदेश में बहने
के बाद यह राजस्थान के झालावाड़ व
कोटा जिलों में बहती है। अंत में यह
नोनेरा (झालावाड़) के पास चंबल नदी में
मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई 278
किमी है।
पार्वती नदी
यह चंबल की एक सहायक नदी है।
इसका उद्गम स्थल मध्यप्रदेश के विंध्य
पर्वतों से है तथा यह उत्तरी ढाल से
बहती है। यह नदी करया हट (कोटा)
स्थान के समीप राजस्थान में प्रवेश
करती है और बून्दी जिले में बहती हुई चंबल
में गिर जाती है।
गंभीरी नदी
110 किमी लंबी यह नदी सवाई माधोपुर
की पहाड़ियों से निकलकर करौली से
बहती हुई भरतपुर से आगरा जिले में
यमुना में गिर जाती है।
लूनी नदी
यह अजमेर के नाग पहाड़ियों से निकलकर
नागौर की ओर बहती है। यह जोधपुर,
बाड़मेर व जालोर में बहती हुई
अंततः गुजरात की कच्छ की खाड़ी में गिर
जाती है। इसकी कुल लंबाई 320 किमी है।
यह पूर्णत: मौसमी नदी है। बालोतरा तक
इसका जल मीठा रहता है लेकिन आगे जाकर
यह खारा होता जाता है। इस नदी में
अरावली श्रृंखला के पश्चिमी ढाल से कई
छोटी-छोटी जल धाराएँ जैसे लीलड़ी,
गुहिया,बांडी सुकड़ी, जवाई, जोजरी और
सागाई निकलकर मिलती है। इस नदी पर
बिलाड़ा के निकट बना बाँध सिंचाई के
लिए महत्वपूर्ण है।
माही नदी
यह दक्षिण राजस्थान के बांसबाड़ा और
डूंगरपुर जिले की मुख्य नदी है। यह
मध्यप्रदेश के धार जिले में विंध्यांचल
पर्वत के अममाऊ स्थान से निकलती है।
उदगम् से उत्तर की ओर बहने के पश्चात्
खांदू गांव (बांसबाड़ा) के निकट
राजस्थान में प्रवेश करती है। यह
बांसबाड़ा और डूंगरपुर में बहती हुई
गुजरात में प्रवेश करती है। कुल 576
किमी बहने के पश्चात् यह खम्भात
की खाड़ी में गिरती है। इसकी प्रमुख
सहायक नदियों में सोम, जाखम, अनास,
चाप और मोरन है। इस नदी पर
बांसबाड़ा में माही बजाज सागर बांध
बनाया गया है।
आंतरिक जल प्रवाह घग्घर नदी
यह गंगानगर जिले की प्रमुख नदी है। यह
नदी हिमालय पर्वत की शिवालिक
श्रेणियों से शिमला के समीप कालका के
पास से निकलती है। यह अंबाला,
पटियाला और हिसार जिलों में बहती हुई
राजस्थान के गंगानगर जिले में टिब्बी के
समीप उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवेश
करती है। पूर्व में यह बीकानेर राज्य में
बहती थी लेकिन अब यह हनुमानगढ़ के
पश्चिम में लगभग 3 किमी तक बहती हुई
भटनेर के मरुस्थलीय भाग में विलीन
हो जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 465
किमी है। इसे प्राचीन सरस्वती के नाम से
भी जाना जाता है।
काकनी नदी
इसे काकनेय व मसूरदी नाम से भी बुलाते
है। यह जैसलमेर से लगभग 27 किमी दूर
दक्षिण में कोटरी गाँव से निकलती है। यह
कुछ किमी प्रवाहित होने के उपरांत लुप्त
हो जाती है। वर्षा अधिक होने पर यह
काफी दूर तक बहती है और अंत में भुज झील
में गिर जाती है।
सोम नदी
यह उदयपुर जिले के बीछामेड़ा स्थान से
निकलती है। प्रारंभ में यह दक्षिण-पूर्व
दिशा में बहती हुई डूंगरपूर की सीमा के
साथ-साथ पूर्व में बहती हुई वेणेश्वर में
माही नदी से मिल जाती है।
जाखम
यह चित्तौड़गढ़ जिले के छोटीसादड़ी के
निकट से निकलती है। वहाँ बहती हुई
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में
प्रवेश करती है और सोम नदी से मिल
जाती है

राजस्थान के लोक नृत्य
राजस्थान एक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधतायुक्त
प्रदेश है । इसी विविधता ने इस प्रदेश के लोक
नृत्यों को भी विविधता प्रदान की है और अलग-अलग
क्षेत्रों में अलग-अलग नृत्य विकसित हुए । ये प्रमुख
लोकनृत्य इस प्रकार हैं-
1. घूमर नृत्य -
यह पूरे राज्य में लोकप्रिय है तथा मांगलिक अवसरों व
त्योहारों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसमें
लहँगा पहने स्त्रियाँ गोल घेरे में लोकगीत गाती हुई
नृत्य करती है । जब ये महिलाएँ विशिष्ट शैली में
नाचती है तो उनके लहँगे का घेर एवं हाथों का संचालन
अत्यंत आकर्षक होता है। लहंगे के घेर को कुंभ कहते है।
2. गैर नृत्य -
यह होली के दिनों में मेवाड़ एवं बाड़मेर में
खेला जाता है। यह पुरुषों का नृत्य है । गोल घेरे में
इसकी संरचना होने के कारण ही इसे 'गैर' कहा जाता है
। इसमें पुरुषों की टोली हाथों में लंबी डंडियां ले कर
ढोल व थाली-माँदल वाद्य की ताल पर वृत्ताकार घेरे
में नृत्य करते हुए मंडल बनाते हैं । इस नृत्य में तेजी से पद
संचालन और डंडियोँ की टकराहट से
तलवारबाजी या पट्टयुद्ध का आभास होता है। मेवाड़
एवं बाड़मेर में गैर की मूल रचना समान है किंतु नृत्य
की लय, ताल और मंडल में अंतर होता है।
3. अद्भुत कालबेलिया नृत्य-
"कालबेलिया" राजस्थान की एक अत्यंत प्रसिद्ध नृत्य
शैली है। कालबेलिया सपेरा जाति को कहते हैं ।
अतः कालबेलिया सपेरा जाति का नृत्य है। इसमें गजब
का लोच और गति होती है जो दर्शक को सम्मोहित कर
देती है । यह नृत्य दो महिलाओं द्वारा किया जाता है।
पुरुष नृत्य के दौरान बीन व ताल वाद्य बजाते हैं। इस
नृत्य में कांच के टुकड़ों व जरी-गोटे से तैयार काले रंग
की कुर्ती, लहंगा व चुनड़ी पहनकर सांप की तरह बल
खाते हुए नृत्य की प्रस्तुति की जाती है। इस नृत्य के
दौरान नृत्यांगनाओं द्वारा आंखों की पलक से
अंगूठी उठाने, मुंह से पैसे उठाना,
उल्टी चकरी खाना आदि कलाबाजियां दिखाई
जाती है। यूनेस्को ने कालबेलिया नृत्य को अमूर्त
सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में भी शामिल
किया है। इस नृत्य को विशेष पहचान
नृत्यांगना 'गुलाबो' ने दिलाई, जिन्होंने देश में
ही नहीं विदेशों में भी अपनी कलाकारी दिखाई।
4. शेखावटी का गींदड़ नृत्य-
शेखावटी का लोकप्रिय नृत्य है । चुरु, झुंझुनूं , सीकर
जिलों में इस नृत्य के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए
जाते हैं । नगाड़ा इस नृत्य का प्रमुख वाद्य है । नर्तक
नगाड़े की ताल पर हाथों में डंडे ले कर उन्हें टकराते हुए
नाचते हैं । नगाडे की गति बढ़ने के साथ यह नृत्य
भी गति पकड़ता है । इस नृत्य में साधु, सेठ-सेठानी,
दुल्हा-दुल्हन, शिकारी आदि विभिन्न प्रकार के स्वांग
भी निकाले जाते हैं ।
5. मारवाड का डांडिया नृत्य-
मारवाड के इस लोकप्रिय नृत्य में भी गैर व गींदड़
नृत्यों की तरह डंडों को आपस में टकराते हुए नर्तन
होता है तथा यह भी होली के अवसर पर
पुरुषों द्वारा किया जाता है किन्तु पद संचालन, ताल-
लय,गीतों और वेशभूषा की दृष्टि से ये पूर्णतया भिन्न हैं।
इस नृत्य के समय नगाडा और शहनाई बजाई जाती है ।
6. कामड़ जाति का विशिष्ट तेरहताली नृत्य-
यह एक ऐसा नृत्य है जो बैठ कर किया जाता है । इस
अत्यंत आकर्षक नृत्य में महिलाएँ अपने हाथ, पैरों व शरीर
के 13 स्थानों पर मंजीरें बाँध लेती है
तथा दोनों हाथों में बँधे मंजीरों को गीत की ताल व लय
के साथ तेज गति से शरीर पर बँधे अन्य मंजीरो पर
प्रहार करती हुई विभिन्न भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित
करती है। इस नृत्य के समय पुरुष तंदूरे की तान पर
रामदेव जी के भजन गाते हैं ।
7. उदयपुर का भवई नृत्य-
चमत्कारिकता एवं करतब के लिए प्रसिद्ध यह नृत्य
उदयपुर संभाग में अधिक प्रचलित है। नाचते हुए सिर पर
एक के बाद एक, सात-आठ मटके रख कर थाली के
किनारों पर नाचना, गिलासों पर नृत्य करना, नाचते
हुए जमीन से मुँह से रुमाल उठाना, नुकीली कीलों पर
नाचना आदि करतब इसमें दिखाए जाते हैं।
8. जसनाथी संप्रदाय का अग्नि नृत्य-
यह नृत्य जसनाथी संप्रदाय के
लोगों द्वारा रात्रिकाल में धधकते अंगारों पर
किया जाता है। नाचते हुए नर्तक कई बार अंगारों के
ऊपर से गुजर जाता है। नाचते हुए ही वह
अंगारों को हाथ में उठाता है तथा मुँह में भी डाल
लेता है। यह नृत्य पुरुषों द्वारा ही किया जाता है।
9. जालोर का ढोल नृत्य-
जालोर के इस प्रसिद्ध नृत्य में 4 या 5 ढोल एक साथ
बजाए जाते हैं । सबसे पहले समूह का मुखिया ढोल
बजाता है। तब अलग अलग नर्तकों में से कोई हाथ में डंडे ले
कर, कोई मुँह में तलवार ले कर तो कोई रूमाल लटका कर
नृत्य करता है । यह नृत्य अक्सर विवाह के अवसर पर
किया जाता है ।
10. चरी नृत्य-
राजस्थान के गाँवों में पानी की कमी होने के कारण
महिलाओं को कई किलोमीटर तक सिर पर घड़ा (चरी)
उठाए पानी भरने जाना पड़ता है । इस नृत्य में
पानी भरने जाते समय के आल्हाद और घड़ोँ के सिर पर
संतुलन बनाने की अभिव्यक्ति है। इस नृत्य में महिलाएँ
सिर पर पीतल की चरी रख कर संतुलन बनाते हुए पैरों से
थिरकते हुए हाथों से विभिन्न नृत्य मुद्राओं
को प्रदर्शित करती है। नृत्य को अधिक आकर्षक बनाने
के लिए घडे के ऊपर कपास से ज्वाला भी प्रदर्शित
की जाती है ।
11. कठपुतली नृत्य-
इसमें विभिन्न महान लोक
नायकों यथा महाराणा प्रताप, रामदेवजी,
गोगाजी आदि की कथा अथवा अन्य विषय वस्तु
को कठपुतलियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।
यह राजस्थान की अत्यंत लोकप्रिय लोककला है। यह
उदयपुर में अधिक प्रचलित है।
12. गरासिया जनजाति का वालर नृत्य-
वालर गरासिया जनजाति का एक महत्वपूर्ण नृत्य है ।
यह घूमर नृत्य का एक प्रतिरूप है । इसमें माँदल, चंग व
अन्य वाद्य यंत्रों की थाप पर नर्तक अपने कौशल
का प्रदर्शन करते हुए थिरकते हैं।
13. चंग नृत्य - पुरुषों के इस नृत्य में प्रत्येक पुरुष के हाथ
में एक चंग होता है और वह चंग बजाता हुआ वृत्ताकार घेरे
में नृत्य करता है। इस दौरान एक वादक
बाँसुरी भी बजाता रहता और सभी होली के गीत व
धमाल गाते हैं

सामान्य ज्ञान क्विज -

1. जयपुर में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट
की स्थापना 1866 में सवाई रामसिंह
द्वारा किस नाम से की थी?
उत्तर - 'मदरसा - ए - हुनरी'
2. राजस्थान के किस संगीतज्ञ ने गिटार
में 14 तार जोडकर उसे 'मोहन वीणा'
का रूप दिया था जो वीणा, सरोद व
सितार का सम्मिश्रण है?
उत्तर - पं. विश्वमोहन भट्ट ने
3. नाथद्वारा के किस संगीतविद को पद्म
श्री से सम्मानित किया गया था?
उत्तर - पुरुषोत्तम दास
पखावजी को पखावज वादन के लिए
4. नाहरगढ की गैटोर छतरियां किस वंश
से संबंधित है?
उत्तर - कछवाह वंश से
5. सिसोदिया वंश की छतरियां कहाँ है?
उत्तर - आयड, उदयपुर
6. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है?
उत्तर - कोटा में
7. इक मीनार मस्जिद किस किस जिले में
स्थित है?
उत्तर - जोधपुर में
8. आखातीज या अक्षय तृतीया किस दिन
मनाई जाती है?
उत्तर - वैशाख शुक्ल तृतीया को
9. जयपुर के प्रसिद्ध सिवारवादक पं.
विश्वमोहन भट्ट 1994 में किस
प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए
गए थे?
उत्तर - ग्रैमी पुरस्कार से
10. केन्द्रीय मरु क्षेत्र अनुसंधान संस्थान
कहाँ स्थित है?
उत्तर - जोधपुर में

1. किस स्थान के स्रोतों से पता चलता है कि अशोक काराज्य पश्चिम की ओर राजस्थान तक विस्तृत था?
उत्तर- बैराठ से
2. राजस्थान के कोटा जिले के बांडोली में स्थित प्राचीनशिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- हूण नरेश तोरमाण के पुत्र मिहिरकुल ने
3. गागरोण का किला किस श्रेणी का दुर्ग है?
उत्तर- जल दुर्ग
4. कतरियासर में गुरु जसनाथ जी स्मृति में किए जानेवाले नृत्य का नाम क्या है?
उत्तर- अग्नि नृत्य
5. "हाला झाला री कुंडलियां" किसके द्वारा रचित है?
उत्तर- ईसरदास
6. राजस्थान के प्रथम महाराज प्रमुख कौन थे?
उत्तर- महाराणा भूपाल सिंह
7. जयपुर सहित भारत के पाँच स्थानों पर वेधशालाएंजयपुर के शासक सवाई जय सिंह ने की थी जिनमें सेजयपुर के जंतर मंतर की स्थापना कब की गई?
उत्तर- 1727 में
8. मेजा बाँध किस जिले में स्थित है?
उत्तर- भीलवाड़ा
9. ऊपर माल क्या है?
उत्तर- चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा की पठारी भूमि
10. राजस्थान में हांडी प्रणाली से क्या प्राप्त कियाजाता है?
उत्तर- कत्था

1. दस्तूर कौमवार क्या है?
उत्तर- जयपुर रियासत के महत्वपूर्ण अभिलेख
2. राजस्थान में दुल्हन के साथ भेजी जाने वाली कन्याको क्या कहा जाता था?
उत्तर- डावरिया
3. संत रज्जब की प्रमुख गद्दी कहाँ स्थित है?
उत्तर- सांगानेर जयपुर में
4. अड़सट्टा क्या है?
उत्तर- जयपुर राज्य का भूमि संबंधी रिकार्ड
5. पुराना रुपया, रामशाही, कटारशाही रुपया किसरियासतकालीन राज्य में चलाए गए?
उत्तर- बूँदी राज्य में
6. एनसाइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटनिका में "राजस्थानीजुबान की मशाल" राजस्थानी भाषा के किस प्रसिद्धविद्वान को कहा गया है?
उत्तर- सीता राम लालस को
7. कालीराम कायस्थ द्वारा रचित कौनसे ग्रंथ सेराजस्थान की धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिकस्थिति की जानकारी प्राप्त होती है?
उत्तर- तारीख ए राजस्थान
8. किस मंदिर को 1444 खंभो पर बने होने के कारण"खंभो का अजायबघर" कहा जाता है?
उत्तर- रणकपुर के जैन मंदिर

1. भील जनजाति में प्रचलित संस्कार "हाथी वैडो" कासंबंध किससे है?
उत्तर- विवाह
2. मांदल, जवारा तथा वालर क्या है?
उत्तर- नृत्य
3. किस लोकदेवता की फड़ पर 1992 को भारतीयडाक विभाग ने टिकट जारी किया था?
उत्तर- देवनारायण
4. राजस्थान बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है?
उत्तर- दीपक कालरा
5. हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर किस दुर्ग कोकहते हैं?
उत्तर- चित्तौड़गढ़ को
6. बोझांट या बझांट किसे कहते हैँ?
उत्तर- आंधी के साथ होने वाली वर्षा
7. गरदड़ा बांध किस नदी पर है?
उत्तर- मांगली
8. जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है?
उत्तर- रणथंभौर में
9. अभी हाल ही में राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्षपद पर कौन पुनः निर्वाचित हुए हैं?
उत्तर- जनार्दन सिंह गहलोत
10. खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष कब घोषितकिया गया था?
उत्तर- 1982 में

राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के प्राचीन नाम
1. यौद्धैय - श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के पास का क्षेत्र
2. अहिच्छत्रपुर - नागौर { जांगल प्रदेश की राजधानी }
3. गुर्जरत्रा - जोधपुर पाली
4. वल्ल /दुंगल/माड - जैसलमेर
5. स्वर्णगिरि - जालोर
6. चंद्रावती - आबू
7. शिव/मेदपाट या प्राग्वाट/मेवाड़ - उदयपुर चित्तौड़
8. वागड़ - डूंगरपुर बाँसवाड़ा
9. कुरू - अलवर
10. शूरसेन/ब्रजभूमि - भरतपुर करौली धौलपुर
10. हय हय/ हाड़ौती - कोटा बूँदी झालावाड़
11. विराट/बैराठ - अलवर जयपुर
12. जांगल - बीकानेर जोधपुर
13. शाकम्भरी - सांभर
14. ढूंढाड़ - जयपुर टौंक
15. मालव देश - प्रतापगढ़ व झालावाड़
16. आलौर - अलवर
17. कांठल - प्रतापगढ़
18. मत्स्य प्रदेश - भरतपुर अलवर का क्षेत्र
19. गोपालपाल - करौली
20. आर्बुद प्रदेश - सिरोही
21. गोंडवाड़ा - जालोर व पाली का कुछ भाग
22. ब्रजनगर - झालरापाटन

1.आईस लेंड ऑफ़ ग्लोरी किसनगर को कहा जाता है?
उत्तर- जयपुर को
2.सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागरकेअवशेष है
उत्तर- टेथिस सागर के
3. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं?
उत्तर- जोहड़
4. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे?
उत्तर- अरावलीपर्बतमाला को
5. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलातीहै?
उत्तर- भाकर
6. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई।
उत्तर- 1988-89
7. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसेबड़ीकंपनी कहां पर है।
उत्तर- जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज)
8. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई केलिएप्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बतकाड़े
9. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनितटेराकोटाकलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव सेसंबंधित है?
उत्तर- मोलेला (राजसमंद)
10. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने परवसूलकिया जाने वाला कर क्या कहलाता था?
उत्तर- दाण (चुंगी)

1. किस स्थान पर सिरोही के महाराव सुरताण नेबादशाह अकबर की सेना को करारी शिकस्त दी थी?
उत्तर- दत्ताणी
2. राजस्थान की अजंता एलौरा की गुफाएँ किसे कहतेहैं तथा ये कहाँ स्थित हैँ?
उत्तर- पाण्डवोँ द्वारा निर्मित कोल्वी की गुफाएँ, डग(झालावाड़)
3. राजस्थान में शहरी आबादी का प्रतिशत कितना है?
उत्तर- 24.89
4. राज्य के किस खिलाडी ने अखिल भारतीय जी.वी.मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप मेँ स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर- संदीप कुमार (झुंझूनू)
5. सिद्धहस्त शिल्पी राष्ट्रीय पुरस्कार 2009 सेसम्मानित कलाकार का नाम क्या है?
उत्तर- ब्ल्यू पॉटरी के कलाकार गोपाल सैनी
6. मनरेगा के अन्तर्गत राज्य का पहला ऑनलाइनजिला बना?
उत्तर- सीकर
7. भारत के पहले सुपरसोनिक विमान सुखोई-30 कीतैनाती कहाँ की गई?
उत्तर- जोधपुर एयरबेस
8. राज्य में लोकसेवा गारंटी कानून कब से लागू हुआ?
उत्तर- 14 नवम्बर, 2011 से
9. राज्य की पहली किसान कम्पनी कहाँ गठित की गई?
उत्तर- झालावाड़
10. राज्य का पहला ऑनलाईन मस्टररोल कहां जारीकिया गया?
उत्तर- कुम्हेर (भरतपुर)

1. यमन राजा दिमित द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण-
187 ई. पूर्व
2. शकों द्वारा पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 75 ई.
पूर्व
3. विक्रम संवत प्रारंभ- 58 ई. पूर्व
4. शक संवत प्रारंभ- 78 ई.
5. शक राजा नहपान
द्वारा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 119 ई
6. हरिश्चंद्र द्वारा मंडोर में प्रतिहार वंश
की स्थापना- 550 ई
7. वासुदेव चौहान द्वारा सपादलक्ष में चौहान
राजवंश की स्थापना- 551 ई
8. गुहिल द्वारा मेवाड़ में राज्य की स्थापना- 566 ई
9. भीनमाल के ब्रह्मदत्त द्वारा 'ब्रह्म स्फुट
सिद्धांत' की रचना- 628 ई
10. सिंध के शासक चच द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण-
631 ई
11. बप्पा रावल ने मोर्य राजा से चित्तौड़ राज्य
छीना- 728 ई
12. अरबों से सीधा संघर्ष प्रारंभ- 731 ई
13. गुर्जर राज्य की समाप्ति और चौहान राजस्थान
के शासक बने- 736 ई
14. प्रतिहारों द्वारा भीनमाल के स्थान पर कन्नौज
को अपनी राजधानी बनाया- 738 ई
15. प्रतिहार राजा वत्सराज गद्दी पर बैठा- 780

16. प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय ने कन्नौज पर
अधिकार स्थापित किया- 810 ई
17. प्रतिहार मिहिर भोज का राज्यारोहण- 836 ई
18. सपादलक्ष के चौहानों ने रणथम्भौर के दुर्ग
का निर्माण कराया- 944 ई
19. रामसिंह ने टौंकरा (टौंक) बसाया- 947 ई
20. सिंहराज प्रथम ने सीकर के पास शेखावटी में
हर्षनाथ पहाड़ी पर शिव मंदिर बनवाया- 956 ई


No comments:

Post a Comment