क्या ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है.

Wednesday 2 April 2014

संसद में राजस्थान

        राजस्थान की पहली महिला सांसद  श्रीमती शारदा भार्गव थी . ये प्रथम महिला राज्य सभा   सदस्य भी थी . ये  1952  में चुनी गई . राज्य से चुनी गई प्रथम महिला लोकसभा सदस्य  महारानी गायत्री देवी थी जो जयपुर लोकसभा क्षेत्र से  1962   में तीसरी लोकसभा चुनावों में चुनी गई .
          श्री नाथूराम मिर्धा राजस्थान से सर्वाधिक बार लोकसभा सदस्य बने .
          श्रीमती वसुंधरा राजे सर्वाधिक बार ( 5 बार -  9वीं  से  13वीं लोकसभा तक निरंतर - 1989, 1991, 1996, 1998, 1999  में )चुनी गई महिला लोक सभा सदस्य हें वे झालावाड़ लोकसभा सीट से विजयी रही.
           राजस्थान में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला लोकसभा सदस्य सवाई माधोपुर से श्रीमती उषा देवी मीणा ( 1962  में चुनी गई )   थी .
           राजस्थान से अनुसूचित जाति की पहली महिला लोकसभा सदस्य सुशीला बंगारू   2004  में जालोर से चुनी गई .

            1985 के  8वें  लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी  25  लोकसभा सीटें कांग्रेस ने जीत कर रिकॉर्ड बनाया . इस लोकसभा के अध्यक्ष बलराम जाखड थे . जो सीकर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे .

            1989  के नवें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पहली बार एक भी लोकसभा सीट पर विजय नहीं मिली .
            राजस्थान से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रथम केबिनेट मंत्री श्री कालूलाल श्रीमाली  ( 1958- 1963) थे .

राजस्थान से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होनेवाली प्रथम महिला डॉ. गिरिजा व्यास थी जो जून 1991 को श्री पी.वी. नरसिंह राव सरकार में उपमंत्री बनाई गई .

            राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पहली महिलाएं शारदा बाई ( निर्दलीय -भरतपुर -सवाईमाधोपुर 1952 ) तथा रानीदेवी भार्गव ( जनसंघ सिरोही-पाली  1952 ) थी परन्तु ये दोनों चुनाव हार गई .

             14 वीं लोकसभा चुनाव में  17  महिला प्रत्याशी खड़ी हुई थी जिनमे से केवल  2  उदयपुर से किरण माहेश्वरी ( भाजपा ) व जालोर से सुशीला बंगारू  ( भाजपा ) जीती थी . 

            श्री शीशराम ओला ( झुंझुनू ) व श्री नमोनारायण मीणा ( सवाई माधोपुर ) वर्तमान में केंद्र में शामिल किये गए राज्य के सांसद हें

            14 वीं लोकसभा में न्यूनतम आयु के सदस्य राजस्थान की दौसा सीट से विजयी सचिन पायलेट ( 26 वर्ष ) हें ,

            राज्यसभा में राजस्थान की 10 सीटें हें . वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य निम्न हें -

          श्रीमती नजमा हेपतुल्ला ,श्री संतोष बागडोदिया , श्री जसवंत सिंह , श्री ललित किशोर चतुर्वेदी , श्री रामदास अग्रवाल , श्री कृष्ण लाल वाल्मीकि , श्री अभिषेक मनु सिंघवी , श्री ओम माथुर , श्री ज्ञान प्रकाश पिलानिया , श्रीमती प्रभा ठाकुर .

              राजस्थान में सर्वाधिक बार निर्वाचित राज्य सभा सदस्य श्री रामनिवास मिर्धा थे जो चार बार राज्यसभा सदस्य चुने गए .

               राजस्थान में  में सर्वाधिक बार निर्वाचित महिला राज्य सभा सदस्य श्रीमती शारदा भार्गव थी जो तीन बार चुनी गई .

No comments:

Post a Comment