क्या ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है.

Wednesday 2 April 2014

सामान्य ज्ञान ७

महत्वपूर्ण 100 प्रश्न**
1. संविधान की आठवीं अनुसूची में
शामिल की गई चार नई भाषाएँ हैं?
►-संथाली , मैथिली , बोडो और
डोगरी
2. भारतीय भाषाओं को कितने
प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है?
►-4
3. भारत में सबसे अधिक बोला जाने
वाला भाषायी समूह है?
►-इण्डो-आर्यन
4. भारत में सबसे कम बोला जाने
वाला भाषायी समूह है?
►-चीनी-तिब्बती
5. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं
को बोलने वालों को कहा जाता है?
►-किरात
6. चीनी-तिब्बती भाषा समूह
की भाषाओं के बोलने
वालों को कहा जाता है?
►-निषाद
7. अपभ्रंश के योग से
राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक
रूप बना, उसे कहा जाता है?
►-डिंगल भाषा
8. 'एक नार पिया को भानी। तन
वाको सगरा ज्यों पानी।' यह
पंक्ति किस भाषा की है?
►-ब्रजभाषा
9. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों,
पहेलियों और
दो सुखनों की रचना की है,
उसकी मुख्य भाषा है?
►-खड़ीबोली
10.
देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के
रूप में कब स्वीकार किया गया था?
►-14 सितम्बर, 1949
11. 'रानी केतकी की कहानी'
की भाषा को कहा जाता है?
►-खड़ीबोली
12. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज
या मध्य देश की भाषा का आश्रय
लेकर एक सामान्य साहित्यिक
भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने
नाम दिया?
►-पिंगल भाषा
13. पंच-परमेश्वर किसकी रचना हैँ?
►-प्रेमचंद की
14. 'बाँगरू' बोली का किस बोली से
निकट सम्बन्ध है?
►-खड़ीबोली
15. डोगरी भाषा मुख्य रूप से
कहाँ बोली जाती है?
►-जम्मू कश्मीर
16. भारत के किस प्रान्त में
कोंकणी भाषा बोली जाती है?
►-महाराष्ट्र तथा गोवा
17. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय
भाषा है?
►-तेलुगु
18. 'हिन्दी साहित्य का अतीत:
भाग- एक' के लेखक का नाम है?
►-डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
19. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस
भक्ति शाखा ने
अपनी साधना का मुख्य आधार
बनाया है?
►-कृष्णभक्ति शाखा
20. 'हंस जवाहिर' रचना किस
सूफी कवि द्वारा रची गई थी?
►-कासिमशाह
21. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में
अग्रणी भूमिका निभाई?
►-खड़ी बोली
22. त्रिपुरा की राजभाषा है?
►-बांग्ला
23. आँख की किरकिरी होने
का अर्थ हैँ?
►-अप्रिय लगना
24. लाल पीला होने का अर्थ हैँ?
►-क्रोध करना
25. 'नमक का दरोगा' कहानी के लेखक
हैं?
►-प्रेमचंद
26. किस नाटककार ने अपने
नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य
नहीं माना है?
►-जयशंकर प्रसाद
27. 'प्रभातफेरी' काव्य के रचनाकार
कौन हैं?
►-नरेन्द्र शर्मा
28. 'निशा -निमंत्रण' के रचनाकार
कौन हैं?
►-हरिवंश रायबच्चन
29. बिहारी किस राजा के
दरबारी कवि थे?
►-जयपुर नरेश जयसिंह के
30. 'अतीत के चलचित्र' के
रचयिता हैं?
►-महादेवी वर्मा
31. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-
सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन
किया गया है?
►-रामाज्ञा प्रश्नावली
32. 'रामचरितमानस' में प्रधान रस के
रूप में किस रस को मान्यता मिली है?
►-भक्ति रस
33. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
'त्रिवेणी' में किन तीन
महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत
की हैं?
►-सूरदास , तुलसीदास , जायसी
34. हिन्दी साहित्य के इतिहास के
सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है?
►-गार्सा द तासी
35. 'पद्मावत' किसकी रचना है?
►-मलिक मुहम्मद जायसी
36. 'बैताल पच्चीसी' के रचनाकार हैं?
►-सूरति मिश्र
37. 'लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ
असंख्य नचती।' पंक्ति जयशंकर प्रसाद
के किस रचना का अंश है?
►-कामायनी
38. किस छायावादी कवि ने संवाद
शैली का सर्वाधिक उपयोग
किया है?
►-जयशंकर प्रसाद
39. व्यवस्थाप्रियताऔर विद्रोह
का विलक्षण संयोग किस
प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक
मिलता है?
►-अज्ञेय में
40. भारतेन्दु कृत 'भारत दुर्दशा' किस
साहित्य रूप का हिस्सा है?
►-नाटक साहित्य
41. 'जो अपनी जान खपाते हैं,
उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है,
जो केवल रुपया लगाते हैं।' यह कथन
'गोदान' के किस पात्र
द्वारा कहा गया है?
►-महतो
42. 'दोहाकोश' के रचयिता हैं?
►-सरहपा
43. 'प्रेमसागर' के रचनाकार हैं?
►-लल्लू लालजी
44. वीरों का कैसा हो वसंत
कविता के रचयिता हैं?
►-सुभद्रा कुमारी चौहान
45. 'आँसू' (काव्य) के रचयिता हैं?
►-जयशंकर प्रसाद
46. 'पंचवटी' कौन-सा समास है?
►-द्विगु
47. 'रामचरितमानस' में कितने काण्ड
हैं?
►-7
48. निम्नलिखित में से कौन सा एक
व्यंग्य लेखक है?
►-हरिशंकर परसाई
49. शुद्ध शब्द क्या है?
►-कवयित्री
50. 'इतिहास' शब्द का शुद्ध विशेषण
हैँ?
►-ऐतिहासिक
51. 'नवनीत' शब्द का सही अर्थ हैँ?
►-मक्खन
52. 'प्राचीन' का विलोम हैँ?
►-अर्वाचीन
53. 'मनुष्यता' का विपरीतार्थक हैँ?
►-बर्बरता
54. किस काल को स्वर्णकाल
कहा जाता है?
►-भक्ति काल
55. सूरदास के गुरु कौन थे?
►-बल्लभाचार्य
56. "कनक-कनक ते
सौ गुनी मादकता अधिकाय" में
कौन-सा अलंकार है?
►-यमक
57. खड़ीबोली का अरबी-
फारसीमय रूप है?
►-उर्दू भाषा
58.
हिन्दी भाषा का पहला समाचार-
पत्र 'उदंत मार्तण्ड' किस सन् में
प्रकाशित हुआ था?
►-1826
59. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में
'खड़ीबोली' को 'मध्यदेशीय भाषा'
कहा गया है?
►-बनारस अखबार
60. 'गाथा' (गाहा) कहने से किस
लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध
होता है?
►-प्राकृत |
61. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं
की काव्य भाषा है?
►-देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात्
पुरानी हिन्दी
62. अपभ्रंश भाषा के प्रथम
व्याकरणाचार्य थे?
►-हेमचन्द्र
63. देवनागरी लिपि का विकास
किस लिपि से हुआ है?
►-ब्राह्मी लिपि
64. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक
बोली जाने वाली भाषा है?
►-तेलुगु
65. किस भाषा को द्रविड़ परिवार
की सभी भाषाओं
की जननी कहा जाता है?
►-तमिल
66. राजस्थान में पंचायती राज
व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से
हुई?
►-नागौर
67. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह
माँग की कि भारत के संविधान
की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन
बुलाना चाहिए?
►-मोती लाल नेहरू
68. कांग्रेस ने किस वर्ष
किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के
बिना भारतीय
जनता द्वारा संविधान के निर्माण
की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित
किया था?
►-1936
69. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने
व्यस्क मताधिकार के आधार पर
संविधान सभा के गठन की मांग की?
►-जवाहर लाल नेहरू
70. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत
यह स्वीकार किया गया कि भारत में
एक निर्वाचित संविधान
सभा का गठन होगा,
जो युद्धोपरान्त संविधान
का निर्माण करेगी?
►-क्रिप्स योजना
71. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम
फिल्म अभिनेत्री कौन थी?
►-नरगिस दत्त
72. निम्न में किसकी सिफारिश पर
संविधान सभा का गठन
किया गया?
►-कैबिनेट मिशन योजना
73. कैबीनेट मिशन योजना के
अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने
सदस्य होने थे?
►-389
74. संविधान सभा के लिए चुनाव कब
निश्चित हुआ?
►-जुलाई 1946
75. संविधान सभा का चुनाव निम्न
में से किस आधार पर हुआ?
►-वर्गीय मताधिकार
76. संविधान सभा के
सदस्यों को निम्न में से किसने
प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
►-प्रान्तों की विधानसभा
77. मुस्लिम लीग ने संविधान
सभा का बहिष्कार किस कारण से
किया?
►-मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक
अलग संविधान सभा चाहता था |
78. संविधान सभा में विभिन्न
प्रान्तों के लिए 296
सदस्यों का निर्वाचन होना था।
इनमें से कांग्रेस के कितने
प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए
थे?
►-208
79. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में
संविधान सभा के
सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?
►-299
80. संविधान सभा में किस
देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग
नहीं लिया था?
►-हैदराबाद
81. भारतीय संविधान में निम्न में से
किस अधिनियम के ढांचे
को स्वीकार किया गया है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935
82. किस राज्य में सबसे अल्प
अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28
दिसम्बर, 1976) के लिए
राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
►-उड़ीसा
83. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष
कौन था?
►-जी. वी. मावलंकर
84. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब
लागू किया गया?
►-20 जुलाई, 1951
85. संविधान द्वारा प्रदत्त
नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक
व्यापक नागरिकता अधिनियम कब
बनाया?
►-1955
86. संविधान सभा में किस प्रान्त के
प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे?
►-संयुक्त प्रान्त
87. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में
अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
►-सितम्बर 1946
88. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार
में शामिल हुई?
►-अक्टूबर 1946
89. संविधान सभा की पहली बैठक
किस दिन शुरू हुई?
►-9 दिसम्बर 1946
90. संविधान
सभा का पहला अधिवेशन
कितनी अवधि तक चला?
►-9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर
1946
91. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात
संविधान सभा की पहली बैठक कब
हुई?
►-09 दिसम्बर 1946
92. संविधान
सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे
चुना गया?
►-सच्चिदानन्द सिन्हा
93. संविधान
सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
►-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
94. संविधान निर्माण की दिशा में
पहला कार्य 'उद्देश्य प्रस्ताव' था 22
जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने
प्रस्तुत किया?
►-जवाहर लाल नेहरू
95. संविधान निर्माण के विभिन्न
पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन
समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त
की?
►-संघ संविधान समिति, प्रान्तीय
संविधान समिति, संघ
शक्ति समिति
96.भारतीय संविधान
की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के
शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें
निहित्त है?
►-जनता
97. निम्न में से किस व्यक्ति ने
दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के
रूप में पद संभाला?
►-गुलजारीलाल नन्दा
98. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने
वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
►-मोरारजी देसाई
99. भारत के नियंत्रक एवं
महालेखा परीक्षक
की नियुक्ति कौन करता है?
►-राष्ट्रपति
100. भारतीय संविधान के किस भाग
को उसकी 'आत्मा'
की आख्या प्रदान की गयी है?
►-प्रस्तावना

No comments:

Post a Comment